Bhajan भजन

तन मन से बोलो यह छोटा सा नाम

Ram श्री राम
Lyrics बोल

तन मन से बोलो यह छोटा सा नाम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम…..

मीरा ने गाया यह द्रौपती ने गाया,
शबरी ने गाया यह आठों याम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम.......

बाली ने गाया सुग्रीव ने गाया,
हनुमत ने गाया यह आठों याम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम…..

संतो ने गाया महतो ने गाया,
ऋषियों ने गाया यह आठों याम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम......

अपनों ने गाया परायों ने गाया,
भक्तों ने गाया यह आठों याम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम......

हम भी गाये तुम भी गाओ,
जो ना गाये पछताए आठों याम,
श्री जय राम जय राम जय जय राम.......

Watch & Listen सुनें और देखें