Bhajan भजन

हे शिवनंदन गजानना (हिंदी)

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

हे गणनायका , गणराज,
गणपति , गुणपति ||

हे शिवनंदन गजानना, हे शिवनंदन गजानना
तेरे चरण में अर्पन है ये सात स्वरोंकी माला ॥ धृ ॥

रंगभवन ये मंदिर तेरा, मंच पे तेरे पुजारी
तेरे रंग में रंग लेंगे प्रभु, रंग दे श्याम हमारी
रसिको में है तेरी मूरत, रंजन तेरी पूजा ॥ १ ॥

तू है कला का मेघ राज, हम बूँद बूँद के प्यासे
रोम रोम पुलकित हो जाए, ऐसी कृपा बरसा दे
जनम सफल हो ऐसा वर दो, और ना कोई दूजा ॥ २ ॥

Singer : Abhinav Kumar
Lyrics & Music : Arun Saraf

Watch & Listen सुनें और देखें