Bhajan भजन

गणपति जी महाराज रखना मेरी लाज

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

गणपति जी महाराज रखना मेरी लाज,
माँ गोरा के राज दुलारे,
शिव शंकर की आँख के तारे पूर्ण करियो काज,
रखना मेरी लाज .....

लड्डुवन का तुझे भोग लगाए सब मिल कर तेरी महिमा गाये,
तीज सबा में आज रखना मेरी लाज,
गणपति जी महाराज रखना मेरी लाज,

मूसे की प्रभु तेरी सवारी,
मन को भाये सूरत प्यारी,
देवो पर तेरा राज रखना मेरी लाज,
गणपति जी महाराज रखना मेरी लाज,

देर करो ना आन पधारो,
सब भक्तो के काज सवारों,
धीरे के भी आज रखना मेरी लाज.
गणपति जी महाराज रखना मेरी लाज,

Watch & Listen सुनें और देखें