Bhajan भजन

जय गणपति गण राजा प्रणाम मेरा स्वीकार करो

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

जय गणपति,गण राजा, प्रणाम मेरा स्वीकार करो

तुझे मनाऊ मै, गुण तेरे गाऊ, हर दम तेरा नाम ध्याऊ
करो कृपा की दृष्टि सदा ही, मेरे सिर पर हाथ धरो
जय गणपति राजा...

गणपति तेरी लीला न्यारी, पिता महेश, माता गोरा प्यारी
चरणों में शीश झुकाऊ मै हरदम,संकट मेरे हरो,
जय गणपति राज...

अवगुण हरो गणपति गुण ना कोई रक्षा करो मेरे गणपति साई
पग-पग पर मैं भूल रही हूँ ,आप ही कृपा करो
जय गणपति राजा

बीच भवंर में नैय्या डोले , पार करो गणपति भोले
हाथ में चप्पू दया का लेकर, नैय्या पार करो
जय गणपति राजा ।,,,,,,,,