Bhajan भजन

मोरे गणपति गणेश करो कृपा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

मोरे गणपति गणेश करो कृपा,
मोरे राजा महाराजा करो कृपा….

कृपा करो गणराज गजानन मां गौरा के लाल गजानन,
मोरे गणपति गणेश करो कृपा.....

मां गौरा के लाल हो प्यारे,
शंकर जी की आंखों के तारे,
सबसे पहले तुम को मनाए,
तुम जो मानो तो गजब हुई जाए,
करो कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा,
मोरे राजा महाराजा करो कृपा…

लाल सिंदूर चढ़े गजमुख को मूषक की है सवारी,
तेरे दर्शन करने बाबा यह दुनिया सब आई,
सब लाए फूलों की माला में आया हूं खाली अरे बाबा मेरे,
करो कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा,
मोरे राजा महाराजा करो कृपा…

मैं नहीं जानू पूजा तेरी,
सुन लेना ओ बाबा मेरी,
बार ही बार करूं मैं विनती,
सुन लेना एक बार ओ बाबा मेरी,
करो कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा,
मोरे राजा महाराजा करो कृपा…

Watch & Listen सुनें और देखें