Bhajan भजन

बेसहारों का है सहारा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

बेसहारों का है सहारा,
गणपति जी हमारा,
भोले शंकर का प्यारा,
है माता उमा का दुलारा,
गणपति जी हमारा,
बेसहारों का है सहारा.....

है रिद्धि सिद्धि का दाता,
प्रथम पूजनीय विधाता,
सबकी आंखों का तारा,
गणपति जी हमारा,
बेसहारों का है सहारा.....

काज सबके होते पूर्ण,
सकल मनोरथ करे संपूर्ण,
लगाओ जोर का जयकारा,
राजीव लगाए जायकारा ,
गणपति जी हमारा,
बेसहारों का है सहारा......

नाम जिसके में ऐसी शक्ति,
ले जो पाए जाए मुक्ति,
बहे भक्ति सरस धारा,
गणपति जी हमारा,
बेसहारों का है सहारा.....