Bhajan भजन

आज शिव भवनां में बाजे बधईया गोदी में गणेश लिए बैठी गौरी मैया

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

आज शिव भवनां में बाजे बधईया गोदी में गणेश लिए बैठी गौरी मैया

तर्ज़ : मेरे अंगनां में तुम्हारा क्या काम है।

आज शिव भवनां में बाजे बधय्या ।
गोदी में गणेश लिए, बैठी गौरी मय्या ।।

लम्बोदर एकदन्त चार भुजा धारी ।
नाटा मोटा गणराजा, मूसे की सवारी ।।
हथों में पाश फूल अंकुश धरय्या - आज०

काले भूरे नयनन के बीच सोहे चन्दा ।
सोहे सिन्दूर मुकुट माल बाजूबन्दा ।।
श्वेत तन मन पै पीताम्बर औड़य्या आज०

देवों में अग्र पूज्य, सन्त करें सेवा ।
लडुअन का भोग लगे, जम्बूफल मेवा ।।
आज ०

आरती उतारे शम्भु, डमरु बजय्या रत्न सिहांसन पै गणपत बिराजै ।
मंगल भवन में मंगल धुन बाजे ।। -
नाचे 'मधुप' मन था था थय्या - आज०