Bhajan भजन

होती हैं जिनकी प्रथम पूजा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

होती है जिनकी प्रथम पूजा
वो भगवान न्यारे हैं
माता गौरा के प्यारे
महादेव के दुलारे हैं
वो भगवान न्यारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा..

लाचार मजबूर दुखियारे
जो भी दर्द के मारे हैं
आते वो सब गणपति जी
आप ही के द्वारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा..

निर्धन को देते माया
देते कोढ़ियों को काया
भाग्य अभागों के
गजानन ने ही संवारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा..

विघ्नहर्ता विघ्न हैं हरते
मन की इच्छा पूरी करते
दीनबंधु हैं वे दुख हरता
दुखियों के सहारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा..

सदा होता उनका जिक्र जहाँ
नहीं होती कोई फिक्र वहाँ
जो छोड़े नैया उनके भरोसे
उन्हें सदा मिलते किनारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा..

कण कण में हैं देवा
हैं राजीव के मन में भी देवा
जिस ओर भी जाए नज़र
उस ओर उनके ही नज़ारे हैं
माता गौरा के प्यारे
महादेव के दुलारे हैं
होती है जिनकी प्रथम पूजा...
वो भगवान न्यारे हैं..

©राजीव त्यागी