Bhajan भजन

राजा रावण अपनी मूछ थोड़ी नीची कर के रे

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

राम शरण में ले चालूं मेरी पूछ पकड़ ले रे,
राजा रावण अपनी मूछ थोड़ी नीची कर के रे ।

राजा हो कर चोरी सीखी, इज्जत करदी ख़ाक,
भूल गयो के तेरी बहन की लक्षमण काटी नाक ।
थोड़ा दिन की बात है रावण खूब अकड़ ले रे
राजा रावण अपनी मूछ थोड़ी नीची कर के रे ॥

सीता माता ने हर लायो करके धोखा बाजी,
बाली से तू लुकतो डोले किथे गयी रंग बाजी ।
बच न सकेगा रावण जितना पाँव पटक ले रे,
राजा रावण अपनी मूछ थोड़ी नीची कर के रे ॥

बनवारी कछु साधू मारेआ होयो बड़ो बलवान,
रिश्तेदारां से मिलने बस कुछ दिन का महमान ।
रावण क्यों बेमौत मरे मेरी बात समझ ले रे,
राजा रावण अपनी मूछ थोड़ी नीची कर के रे ॥

Watch & Listen सुनें और देखें