Bhajan भजन

राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

आने से उस के आए बहार
जाने से उस के जाए बहार
भक्तो का दीवाना है मेरा बजरंग बलि
राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि
आने से उस के आए बहार
जाने से उस के जाए बहार
भक्तो का दीवाना है मेरा बजरंग बलि
राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि

इस ज़मीन को मैं तो, उसके राम का मंदिर कहूँगा
इस घटा को मैं तो, उसके चर्नो की धूल कहूँगा
सालसर मे, मेहदीपुर मे,
हर दिल मे बसता है, मेरा बजरंग बलि
राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि

बीत जाते हैं दिन, कट जाती है आँखो मे रातें
एक झलक को बाबा, भक्त दौड़े चले हैं आते
तेरे हम दीवाने, तेरे ही पागल,
लाज बचाता है, मेरा बजरंग बलि
राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि

जिस दिल मे बाबा, तेरे नाम की ज्योति जगी है
तूने भी फिर उसकी, खुशियो से झोली भारी है
कटे बंधन, संवारे जीवन,
पार लगाता है, मेरा बजरंग बलि
राम का दीवाना है मेरा बजरंग बलि
भक्तो का रखवाला है मेरा बजरंग बलि

Watch & Listen सुनें और देखें