Bhajan भजन

जिस घर में रामायण की चर्चा होती रहती है

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

जिस घर में रामायण की चर्चा होती रहती है,
उस घर में बजरंग बलि की किरपा होती रहती है,

राम नाम सुन कर बजरंगी दोहड़े दोहड़े आते है,
अष्ट सीधी नव निधि के दाता बिगड़े काम बनाते है,
संत मुनियो की वाणी भी यही निरंतर कहती है,
उस घर में बजरंग बलि की किरपा होती रहती है,

है आसान ये जीवन फिर दर रामायण का ज्ञान है,
राम का मरहम जो समज न पाये वो मूरख अज्ञान है,
गाता संदीप दिल से राम सुदा रस बहती है,
उस घर में बजरंग बलि की किरपा होती रहती है,

Watch & Listen सुनें और देखें