Lyrics बोल

आओ पवन कुमार महिमा तेरी गाये हम,
करुना के भण्डार महिमा तेरी गाये हम ,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गाये हम

लाल लंगोटा मुकट है आला पाँव में कंठी रूप निराला,
भगतो की सुन लो पुकार महिमा तेरी गाये हम,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गाये हम

करदो करुना मारुती नंदन कष्ट निवारो हे दुःख बंजन,
खुशियों की ला दो बहार महिमा तेरी गाये हम,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गाये हम

बिनती के बल सुन लो हमारी तेरे चरण के हम है पुजारी,
नैया करो भव पार महिमा तेरी गाये हम ,
आओ पवन कुमार महिमा तेरी गाये हम

Watch & Listen सुनें और देखें