Bhajan भजन

बजरंग बली मेरी नाव चली

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

बजरंग बली मेरी नाव चली
मेरी नाव को हाथ लगा देना
तुम ने इस जग में भेजा है अब तुम्ही पार लगा देना

संकट ने मुझे सताया है और कोई काम न आया है
अपनों ने छोड़ा साथ मेरा तुम्ही मेरे कष्ट मिटा देना
बजरंग बली मेरी नाव चली

जो पवन पुत्र तुम्हे कहते है वो सुख धारा में बहते है
जो तेरे चरण में रहते है
उन्हें अपने गले से लगा लेना
बजरंग बली मेरी नाव चली

शिव जी के तुम अवतारी हो तुम कितने लीला धारी हो
तुम राम के सचे पुजारे हो
मेरा राम से मिलन करा देना
बजरंग बली मेरी नाव चली

Watch & Listen सुनें और देखें