Bhajan भजन

अपना तो सेठ बजरंग बाला

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

दुनिया में दातार बहुत है दिख लाते दातारी
छोटा मोटा माल कमा कर बन बैठे व्यपारी
सेठो का सेठ और दिल वाला
अपना तो सेठ बजरंग बाला

दो हाथो से मांगू मैं सो हाथो से देता है
थोडा थोडा मांगू मैं
वो लाखो में देता है
किस्मत का खोला मेरा ताला
अपना तो सेठ बजरंग बाला

अंटी खोल के देता है पगड़ी झाड के देता है
जिस पर किरपा हो जाए छप्पड़ फाड़ के देता है
इस का तो है खेल निराला अपना तो सेठ बजरंग बाला

सेठाई का क्या केहना दतारी का क्या केहना
ऐसा सोदा करता है व्यपारी का क्या केहना,
फिरवाता राम जी की माला अपना तो सेठ बजरंग बाला

जब ये देने लग जाए लेने वाला नट जाए
वनवारी नही रख पाए झोली धन से फट जाए
देखा न ऐसा देने वाला
अपना तो सेठ बजरंग बाला

Watch & Listen सुनें और देखें