Bhajan भजन

अरे रे रे ऐसे थे हनुमान

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

ब्रह्मचारी ता उम्र रहे नही लिया विवाह का नाम
अरे रे रे ऐसे थे हनुमान
राम भगती में लीन रहे सदा आये राम के काम
अरे रे रे ऐसे थे हनुमान

राम दूत बन लंका पोंहचे अपना सूक्षम रूप बना के,
कितना ही बड़ा काम किया लंका को पल में जला के
अपनी शक्ति पेहले पता नही थी बाद में आया ज्ञान
अरे रे रे ऐसे थे हनुमान

लंका पति रावन से जुजे बल अपना दिखलाया,
रावन के चंगुल से मात सिया को मुकत कराया
उनके जैसा बल है किस में वो सब से बलवान
अरे रे रे ऐसे थे हनुमान

पवन वेग से उड़ ने वाले हनुमान बड़े महान
राम के संग हॉवे घर घर में वीर बजरंगी का गुणगान
अजर अमर का पाया राम सा हनुमंत ने वरदान
अरे रे रे ऐसे थे हनुमान

Watch & Listen सुनें और देखें