Bhajan भजन

मेहंदीपुर में चालो भगतो बाला जी दरबार में

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मेहंदीपुर में चालो भगतो बाला जी दरबार में
क्यों बैठे सोच विचार में

बाबा के अजब नजारे जी किस्मत के बदले सितारे
जी तेरे कर दे वारे न्यारे जी कोई दूजा न संसार में
क्यों बैठे सोच विचार में
मेहंदीपुर में चालो भगतो बाला जी दरबार में

बाबा सब के संकट काटे से और झोली भर भर बांटे से
जो नही किसी ने नाटे से कोई कमी नही भंडार में
क्यों बैठे सोच विचार में
मेहंदीपुर में चालो भगतो बाला जी दरबार में

ये भीम सेन का है केहना भगती मानव का हो गेहना,
बाबा की शरण में ही रेहना कदे छोड़ न मझधार में
क्यों बैठे सोच विचार में
मेहंदीपुर में चालो भगतो बाला जी दरबार में

Watch & Listen सुनें और देखें