Bhajan भजन

मने मेहंदीपुर में पुरे धाम के दर्शन करके आना

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मने सपना आया रात बलम जी बाला जी ने जाना
मने मेहंदीपुर में पुरे धाम के दर्शन करके आना

मेरे संग तू मेरे चले तो तेरा भला करेगा राम जी
भेरो बाबा देखे गे बन वा दू तेरे काम जी
जल्दी हो जा तयार बलम जी मत न देर लगाना
मने मेहंदीपुर में पुरे धाम के दर्शन करके आना

पहाड़ा उपर बैठी मेरी कालका देवी माई से
पंच मुखी मूरत मेरे दिल के बीच समाई है
श्री प्रेत राज और गोडवान के मिल के धोक धुलाना
मने मेहंदीपुर में पुरे धाम के दर्शन करके आना

गाड़ी घुमाना सुन ले बलम जी पलवर शहर ने होकर तू
लिख लिख के क्यों नार करावे सुन ले उतम छोकर तू
प्रियंका के स्वामी अब चले न कोई बहाना
खुश हो के बलम जी तू भी गा मेरे बाला जी का गाना
मने मेहंदीपुर में पुरे धाम के दर्शन करके आना

Watch & Listen सुनें और देखें