Bhajan भजन

तू छम छम नाचे राम भगत

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

बाँध के घुंगरू पैरो में तेरा मस्ती में हर दम रेहना
तू छम छम नाचे राम भगत हे राम भगत तेरा क्या केहना

सिया राम की धुन में रेहते मस्त मगन मत वाला है
माथे मुकट और गल में माला माँ अंजनी का लाला है
हे सालासर के बाला जी तुम भक्तो के अंग संग रेहना
तू छम छम नाचे राम भगत हे राम भगत तेरा क्या केहना

हे वीर पराकमी हनुमान तुम सिया राम के प्यारे हो
पवन पुत्र हनुमान तूने कर दिए वारे न्यारे हो
एंडी दया राजू पंजाबी को तेरे चरणों में रेहना
तू छम छम नाचे राम भगत हे राम भगत तेरा क्या केहना

Watch & Listen सुनें और देखें