Bhajan भजन

मुझे है काम ईश्वर से जगत रूठे तो रूठे दे

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

मुझे है काम ईश्वर से जगत रूठे तो रूठे दे,
कुटुंब परिवार सुत धारा माल धनलाज लोकन की,
प्रभु का नाम लेने से अगर छूटे तो छूट दे,
मुझे है काम ईश्वर से......

बैठ संगत में संतन की करूं कल्याण में अपना,
लोग दुनिया के भोगो में मौज लूटे तो लूटन दे,
मुझे है काम ईश्वर से.....

प्रभु के ध्यान करने से लगी दिल में लगन मेरे,
प्रीत संसार विषयों से अगर छूटे तो छूटन दे,
मुझे है काम ईश्वर से.....

धरी सिर पाप की मटकी मेरे गुरुदेव ने पटकी,
वह ब्रह्मानंद ने पटकी अगर फूटे तो फुटन दे,
मुझे है काम ईश्वर से जगत रूठे तो रूठे दे......

Watch & Listen सुनें और देखें