Bhajan भजन

मुरलिया राधे से बतलाए

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

मुरलिया राधे से बतलाए,
कौन से जप तप किए मेरी राधे, श्याम ना छोड़े जाए,
मुरलिया राधे से बतलाए....

हरे बांस की बनी रे मुरलिया,
मोतियन से जड़बाए, मुरलिया राधे से बतलाए....

बड़ा छेद होकर मुरली में,
फिर भी ना मुस्काए, मुरलिया राधे से बतलाए....

जब-जब मुरली अधरन पहुंची,
मंद मंद मुस्काए, मुरलिया राधे से बतलाए....

जब मुरली ब्रजमंडल बाजी,
झूम रहा संसार, मुरलिया राधे से बतलाए....

ऋषि मुनि याको भेद न जाने,
कोई ना पावे पार, मुरलिया राधे से बतलाए....

Watch & Listen सुनें और देखें