Bhajan भजन

अर्ज़ी ये मेरी है

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

अर्ज़ी ये मेरी है,
हो जाऊं मैं वैसी
मर्ज़ी जो तेरी है,
अर्ज़ी ये मेरी है....

विनती मेरी करना स्वीकार...-2
तेरे ही भरोसे है मेरा,
छोटा सा परिवार....

तेरी कैसे करूँ पूजा....-2
रटती हूँ नाम हरघघड़ी
नहीं काम अब कोई दूजा....

तेरे दर्शन का है सपना...-2
तुझपे ही छोड़ दिया,
रख जैसे तुझे रखना....

लागी लागी लगन लागी...-2
लिखु तेरे नाम के भजन,
गाऊं तेरी लगन लागी....

सर हाथ सदा रखना....-2
भूल चूक माफ़ करना,
मुझे जान के तुम अपना,
अर्ज़ी ये मेरी है....

Watch & Listen सुनें और देखें