Bhajan भजन

गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

अवतार हो गया रे अवतार हो गया,
गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया....

कोई लाया कुर्ता टोपी कोई लाया झबला,
पीला पितांबर कान्हा को भा गया,
गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया....

कोई लाया गेंद बल्ला कोई खिलौना,
कान्हा का बंसुरिया पर दिल आ गया,
गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया....

कोई लाया लड्डू कोई लाया पेढ़ा,
माखन और मिश्री कान्हा को भा गया,
गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया....

कोई लाया झूला कोई लाया पटली,
चंदन का पालना कान्हा को भा गया,
गोकुल में श्री कृष्ण का अवतार हो गया.....

Watch & Listen सुनें और देखें