Bhajan भजन

माँ को खबर हो गई

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई,
मैं रोया मेरी माँ को खबर हो गई,

पौंचे आंसू मेरी माँ ने बड़े प्यार से,
दिल को भर आया और आँखे नम हो गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई,

माँ के चरणों को छू के निहाल हो गया,
कुछ न बोला फिर भी माँ को खबर हो गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई,

पूछा लोगो ने माँ के दर से क्या मिल गया,
मैंने बोला मुझे जीने की डगर मिल गई,
कैसे कह दू दुआ बेअसर हो गई,

Watch & Listen सुनें और देखें