Bhajan भजन · Hindi

भोला भंडारी आया, मोहन तेरी गली में

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

भोला भंडारी आया, मोहन तेरी गली में ।
मोहन तेरी गली में, कान्हा तेरी गली में ।।

इक झलक पाने आया हूं में भी ,
इक झलक पाने आया, मोहन तेरी गली में ।
भोला भंडारी आया .....

दीदार हो तो जानू , स्वीकार हो तो मानू ।
विश्वास मुझको लाया है मोहन ,
विश्वास मुझको लाया, मोहन तेरी गली में ।
भोला भंडारी आया ....
मेरे वंषी वाले ष्याम ......

हमने सुना है मोहन, तुमतो दयानिधि हो ।
आषा में लेके आया हूं, कृश्णा ,
आषा में लेके आया, मोहन तेरी गली में ।।
भोला भंडारी आया .....

मैया मुझे दिखा दे, लाला की एक झलकी ।
दर्शन मैं करके जाऊं, मैया ,
दर्शन में करके जाऊं, मैया तेरी गली में ।।
भोला भंडारी आया .....
मेरे वंषी वाले ष्याम .....

मुझको अगर मिली न भिक्षा तेरे दरश की ।
दिलको न चैन पाया है, मोहन ,
दिल को चैन पाया, मोहन तेरी गली में ।।

भोला भंडारी आया .....
मेरे वंषी वाले ष्याम ....

Watch & Listen सुनें और देखें