Bhajan भजन · Hindi

दरश करो शिव जी के मिले सारे सुख धरती के

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

दरश करो शिव जी के करो शुभ दिन जिन्दगी के,
दूर करो ग़म जी के मिले सारे सुख धरती के ,
मुण्डों की माला रमाये भोला गरवा,
भष्मी रमाये बहे गंगा सिर माँ ,
काले नाग हो ऊपर नीचे समय हो शुभ सभी के,
दूर करो ग़म.......

फूलों की माला से शिव को सजईबे,
चावल चन्दन और भंगिया चढ़ईबे ,
लड्डू चढ़इबे देसी घी के करो शुभ दी ज़िन्दगी के,
दूर करो ग़म.......

बेल पत्र दुर्बा और समी पत्र लइबे ,
करिबे पूजा शिवा शिव को मनइबे,
जल से नहुअइबे जान्हवी के मिले सारे सुख धरती के,
दूर करो ग़म.....

दरश करो शिव जी के करो शुभ दिन जिन्दगी के ,
दूर करो ग़म जी के मिले सारे सुख धरती के ,

Singer - Shiva & Janhavi
Lyrics - Brijmohan Gautam
Creation - Chitrakoot Music Production

Watch & Listen सुनें और देखें