Bhajan भजन

सांवरे बिन जिया जाए ना

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

सांवरे से कह दो जिया जाए ना तेरे बिना,
ये ज़िन्दगी तेरे नाम जिया जाये ना तेरे बिना,
सांवरे.........सांवरे....

तेरी मीरा बनकर मैं जोगन बानी हूँ मोहन,
तेरी श्यामा बनकर मैं जोगन बानी हूँ मोहन,
तेरे बिना दिल ये मेरा लगता ही नहीं,
सांवरे से कह दो जिया जाए ना तेरे बिना,
ये ज़िन्दगी तेरे नाम जिया जाये ना तेरे बिना.....

राहों में तेरी मोहन मेरे ये नैना बरसे,
नैनो की सुध है खोई तेरे दर्शन को तरसे,
आखिरी सांस है ये मेरी आजा रे गिरधारी,
सांवरे से कह दो जिया जाए ना तेरे बिना,
ये ज़िन्दगी तेरे नाम जिया जाये ना तेरे बिना.....

Watch & Listen सुनें और देखें