Bhajan भजन

राम आये हैं मेरे भगवन आये हैं

Ram श्री राम
Lyrics बोल

राम आये हैं मेरे भगवन आये हैं
स्वागत की कर लो तैयारी अवध में राम आये हैं
राम आये हैं .............

बरसों का साकार हुआ है अब तो सपना मेरा
अब मैं जब चाहूंगा होगा दर्शन राम तेरा दर्शन भगवनतेरा
काम आएं हैं वो मेरे काम आये हैं काम आये हैं वो सबके काम आये हैं
स्वागत की कर लो तैयारी अवध में राम आये हैं

हनुमान के भी आँखों से अब आंसू घिर आया
मेरे मालिक की सेवा का अवसर फिर से आया
थाम आये हैं वो सबको थाम आये हैं
स्वागत की कर लो तैयारी अवध में राम आये हैं

Watch & Listen सुनें और देखें