Bhajan भजन

रामभक्तों को मिल गया ख़ज़ाना अवध में राम आये हैं

Ram श्री राम
Lyrics बोल

श्री राम भजन

रामभक्तों को मिल गया ख़ज़ाना
मैं तो झूम झूम गाऊँ ये तराना
अवध में राम आये है -२

१- राम जी तो आए संग चारों भैया आए है
राम,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न
राम जी तो आए संग चारों भैया आए हैं
चारों भैया से दरबार सजे हैं मेरे दिल में फ़ूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

२- राम जी तो आए संग सीता माँ को लाये हैं
सियाराम जी की जोड़ी सजें हैं
मेरे दिल में फ़ूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

३- हनुमत के संग मेरे राम जी आए हैं
प्रेम से कोमल ने भाव ये गाये है
भक्त भगवन की जोड़ी सजे हैं
मेरे दिल में फूल खिले हैं
अवध में राम आये हैं

Watch & Listen सुनें और देखें