Bhajan भजन

ये समय समय का फेरा है

Ram श्री राम
Lyrics बोल

ये समय समय का फेरा है
कब क्या हो किसने जाना है

राज तिलक की थी तैयारी
हर्षित थी नगरी सारी
ककई तो एक बहाना है
वनवास जो होने वाला है

सीता सती साध्वी नारी
महलो को ठोकर मारी
मिरग तो एक बहाना है
सीता हरण जो होने वाला है

राम हुए है दुखी अति भारी
कहाँ गयी मिथलेश कुमारी
पता लगाना एक बहाना है
भक्तो के घर प्रभु को जाना है

सुग्रीव से मिलकर करी मिताई
हनुमत हो गए उनके सहायी
पूंछ की आग तो एक बहाना है
लंका जलना तो होने वाला है

राम रावण का युद्ध था भारी
मारी गई राक्षस सेना सारी
सीता हरण तो एक बहाना है
रावण मरण जो होने वाला है

Watch & Listen सुनें और देखें