Bhajan भजन

मेरे राम दया के सागर है

Ram श्री राम
Lyrics बोल

मेरे राम दया के सागर है,
मेरी बिगड़ी बनाओ तो जाने।।

त्रेता में आये तो क्या आये,
कलयुग में आओ तो जाने,
मेरे राम दया के सागर है,
मेरी बिगड़ी बनाओ तो जाने।।

अयोधा में आये तो क्या आये,
मेरे घर में आओ तो जाने,
मेरे राम दया के सागर है,
मेरी बिगड़ी बनाओ तो जाने।।

मंदिर में आये तो क्या आये,
मेरे ह्रदय में आओ तो जाने,
मेरे राम दया के सागर है,
मेरी बिगड़ी बनाओ तो जाने।।

Watch & Listen सुनें और देखें