Bhajan भजन

मृग मत मारो श्री भगवान

Ram श्री राम
Lyrics बोल

कांधे तीर कमान मृग मत मारो श्री भगवान....-4

जब यह तीर बागन में पहुंचो,
मालिन ने जोड़े हाथ, मृग मत मारो श्री भगवान,
कांधे तीर कमान मृग मत मारो श्री भगवान....

जब यह तीर तालन में पहुंचो,
धोबीन ने जोड़े हाथ, मृग मत मारो श्री भगवान,
कांधे तीर कमान मृग मत मारो श्री भगवान....

जब यह तीर पनघट पे पहुंचो,
ढीमरीन ने जोड़े हाथ, मृग मत मारो श्री भगवान,
कांधे तीर कमान मृग मत मारो श्री भगवान....

जब यह तीर महलन में पहुंचो,
रानी ने जोड़े हाथ, मृग मत मारो श्री भगवान,
कांधे तीर कमान मृग मत मारो श्री भगवान....