Bhajan भजन · Hindi

महिमा भोले की गाये

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

भोले को घर में भुलाए महिमा भोले की गाये
चरणों में धोक लगाये और डमरू भ्जाये,
भोले को घर में भुलाए महिमा भोले की गाये

भोले जी को मेवा न मिश्री भाये
भोले जी को धतुरा भंगिया है भाये
भोले को बंगियाँ धतुरा चलो मिल कर चड़ाये
भोले को घर में भुलाए और बम बम है गाये

हाथी न भाए घोडा न भाये
भोले बाबा को नंदी है भाये
नंदी की करके सवारी बाबा देखो दिखलाए
भोले को घर में भुलाए महिमा भोले की गाये

सर्पो की माला देखो सिर पे सजाये ,
तन पर है भोले देखो राख रमाये,
भूतो की टोली के संग में
भोला नाच दिखाये
भोले को घर में भुलाए महिमा भोले की गाये

Watch & Listen सुनें और देखें