Bhajan भजन

मन बाला जी बाला जी बोले

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

मन बाला जी बाला जी बोले मेरा तो मन मेहंदीपुर में ही डोले
बुलाये बजरंग बाला जो मेरे मन मतवाला
मैं पुकारू रे पुकारू तुम्हे बाला
बाला बाला जय हो अंजनी लाला

बाला मेरे मन में बसे बोलो रे भगतो जय बाला की
पावन है द्वार शक्ति है अपार महिमा बड़ी अंजनी लाला की
बुलाये बजरंग बाला जो मेरे मन मतवाला
मुझे भाये रे भाये सोटे वाला

बांजो को लाल निर्धन को माल वरदान देते बजरंग बाला
करे परेत राज भगतो के काज भेरव है संकट हरने वाला
बुलाये बजरंग बाला जो मेरे मन मतवाला

भुत पिशात बाला के दास भगतो के बंधन कट ते कट ते
खाए जो भोग मिट ता है रोग चिंताए सारी हटे हटे,
बुलाये बजरंग बाला जो मेरे मन मतवाला

भगतो चलो दर्शन करो खाली है झली भरो भरो
हो जाओ निडर भूतो का डर भगतो न अब तुम करो करो,
बाला कहे वैरागी बाला ने दुःख टाला,
मन बाला जी बाला जी बोले मेरा तो मन मेहंदीपुर में ही डोले

Watch & Listen सुनें और देखें