Bhajan भजन · Hindi

भोले बाबा को रंगो आज सब मिलके सारे

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

होली में गूँज रहा देखो रंगो का त्योहार,
हो भोले बाबा को रंगो, आज सब मिलकर के सारे......

हाथों में लाये है गुलाल मल के,
बाबा को रंग लगाओ मल के,
नंदी को संग में रंग लगाओ सब मिलके,
हो भोले, हो शंकर बाबा को रंगो, आज सब मिलकर के सारे......

रंग ऐसा रंगयो के छूटे ना,
भोले मिले है बड़े यतन से,
रंग लगा के फिर भंगिया भी पिलाना,
हो भोले, हो शंकर बाबा को रंगो, आज सब मिलकर के सारे......

कैलाश में होली की धूम मची है,
रंगो की एक दुनिया सजी है,
सब भक्त बाबा को रंग लगाए जाते है,
हो भोले, हो शंकर बाबा को रंगो, आज सब मिलकर के सारे......

Watch & Listen सुनें और देखें