Bhajan भजन

भजमन राम नाम सुख दाई

Ram श्री राम
Lyrics बोल

भजमन राम नाम सुख दाई,
राम नाम के दो अक्षर में सब सुख शांति समाई,
भजमन राम नाम सुख दाई,

राम को नाम लेत मुख से भव सागर तर जाई,
राम नाम भजले मन मूरख बनत बन जाई,
भजमन राम नाम सुख दाई,

झूठे बेरन में शबरी के भर गई कौन मिठाई,
मीठे समज के ना प्रभु खाये प्रेम की थी अधिकाई,
भजमन राम नाम सुख दाई,

Watch & Listen सुनें और देखें