Bhajan भजन · Hindi

पुनि प्रगटे प्रभु राम, अवध में बाजत बधाई

Ram श्री राम
Lyrics बोल

पुनि प्रगटे प्रभु राम,
अवध में बाजत बधाई
---------------------------

पुनि प्रगटे प्रभु राम,
अवध में बाजत बधाई,
जम्बू द्विपे भारत वर्षे,
कलिकाल पधारे राम,
अवध में बाजत बधाई,
पुनि प्रगटे प्रभु राम------।।

दिव्य अलौकिक अद्भुत नगरी,
कण कण पूजित धाम,
अवध में बाजत बधाई,
पुनि प्रगटे प्रभु राम------।।

भव्य नव्य आनंद महोत्सव,
नव सरयू तीरथ धाम,
अवध में बाजत बधाई,
पुनि प्रगटे प्रभु राम------।।

ओम ब्योम रवि सोम चहुँ दिसि,
नित नेवतत नव पयगाम,
अवध में बाजत बधाई,
पुनि प्रगटे प्रभु राम,
अवध में बाजत बधाई ।।