Bhajan भजन

नटखट नटवर नागर कृष्णा ,मनमोहन मुरलीधर कृष्णा

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

नटखट नटवर नागर कृष्णा
मनमोहन मुरलीधर कृष्णा

सपनों के आँगन में अपने
देखा मैंने अक्सर कृष्णा

धर्म कर्म से कभी न चूको
बोल गये परमेश्वर कृष्णा

लाज बचाने को भक्तों की
दास बने कभी चाकर कृष्णा

दिल से कभी बुला कर देखो
घर आयेगा चल कर कृष्णा

गीता के पन्ने पन्ने पर
बोले अक्षर अक्षर कृष्णा

शान्त गुरू के ज्ञान के सदके
पाया मन के भीतर कृष्णा

Watch & Listen सुनें और देखें