Bhajan भजन

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार

Ram श्री राम
Lyrics बोल

(राम नाम सोही जानिए,
जो रमता सकल जहान,
घट-घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान)

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।
तेरा राम जी......

नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले.....-2
हरि आप ही उठावें तेरा भार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।
तेरा राम जी......

काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के....-2
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।
तेरा राम जी......

सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा....-2
डोरी सौप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।
तेरा राम जी......

तू निर्दोष तुझे क्या डर है,
पग पग पर साथी ईश्वर है....-2
जरा भावना से कीजियो पुकार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे।।

Watch & Listen सुनें और देखें