Bhajan भजन · Hindi

डमरू बजावे भोला अपनी बारात में

Shiva शिव जी
Lyrics बोल

बोल के बम बम भस्म रमा के,
माथे पे चंदा का तिलक सजा के,
सवा लाख लेके बराती चले साथ में,
डमरू बजावे भोला अपनी बारात में….

पीछे पीछे चलें देवता, आगे शिव के चेले,
पार्वती के द्वार लगेंगे, मस्तानों के मेले,
देखी नहीं ऐसी बारात कायनात में,
डमरू बजावे भोला अपनी बारात में…

सीता के संग राम पधारे, राधा संग कन्हाई,
विष्णु के संग धन बरसाती, महालक्ष्मी हैं आई,
नाचें इक दूजे का हाथ लेके हाथ में,
डमरू बजावे भोला अपनी बारात में,
बोल के बम बम भस्म रमा के,
माथे पे चंदा का तिलक सजा के,
सवा लाख लेके बराती चले साथ में,
डमरू बजावे भोला अपनी बारात में…

Watch & Listen सुनें और देखें