Bhajan भजन

जब जानकी नाथ सहाय करे

Ram श्री राम
Lyrics बोल

जब जानकी नाथ सहाय करे,
तब कौन बिगाड़ करे नर तेरो

सूरज, मंगल, सोम, भृगुसुत
बुध और गुरु वरदायक तेरो
राहु केतु की नाही गम्यता
संग शनिचर हॉट उचेरो

दुष्ट दुसाहसन विमल द्रौपदी,
चीर उतार कुमन्त्र फेरो
जाकी सहाय करी करूणानिधि
बढ़ गए चीर के मार घनेरो

जाकी सहाय करी करूणानिधि
ताके जगत में भाग बड़ेरो
रघुवंशी संतन सुखदायी
तुलसीदास चरनन को चेरो

Watch & Listen सुनें और देखें