Bhajan भजन

किशोरी चली आवे हाय धीरे धीरे

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

किशोरी चली आवे हाय धीरे धीरे,
हां धीरे धीरे यमुना के तीरे,
कमर मटकावे हाय धीरे धीरे....

हाथों में कंगना पांव पायजेनिया,
हां पांव पायजेनिया,
पायल छनकावे हाय धीरे धीरे,
किशोरी चली आवे हाय धीरे धीरे....

नैनो में कजरा हाथों में गजरा,
हाथों में गजरा,
गुंगट सरकावे हाय धीरे धीरे,
किशोरी चली आवे हाय धीरे धीरे....

हाथ गगरिया सर पे चुनरिया,
हां सर पे चुनरिया,
चुनर लहरावे हाय धीरे धीरे,
किशोरी चली आवे हाय धीरे धीरे....

Watch & Listen सुनें और देखें