Bhajan भजन

आजा मेरे सांवरिया देखू मैं राह तेरी

Krishna श्री कृष्ण
Lyrics बोल

आजा मेरे सांवरिया देखू मैं राह तेरी
दर्शन की प्यासी है कब से निगाह मेरी
आजा मेरे सांवरिया देखू मैं राह तेरी

दीदार मैंने जबसे बाबा तुम्हारा पाया
सुंदर सलोना मुखड़ा मेरे हृदय में समाया
जाने कब होगी प्रभु रहमत की नजर तेरी
आजा मेरे सांवरिया देखू मैं राह तेरी

हमने सुना है बाबा हारे का है सहारा
अवगुण भुला के मेरे दुख दूर कर हमारा
अब डाल चरण अपने बाबा चौखट पर मेरी
आजा मेरे सांवरिया देखू मैं राह तेरी

दुखों ने मुझको घेरा गम की घड़ी है आई
(गम की घटाएं छाई)
लीले पर चढ़कर आजा पैसा लगे ना पाई
गोपाल की विनती सुनो स्वागत में खड़ा तेरी

भजन गायक व लेखक
गोपाल प्रजापति मेरठ
8533026845
9411855121

Watch & Listen सुनें और देखें