Aarti आरती

आरती बालकृष्ण की कीजे

Krishna श्री कृष्ण
Aarti आरती

आरती बालकृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।

श्री यशोदा को परम दुलारो,
बाबा की अखियन को तारो,
गोपिन के प्राणन को प्यारो,
इन पे प्राण न्योछावर कीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।

बलदाऊ को छोटो भैया,
कलुआ कलुआ बोलत मैया,
प्रेम मुदित मन लेत बलैयां,
यह छवि नैनन में भर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।

तोतली बोली मधुर सुहावे,
सखा संग खेलत सुख पावे,
सोई सूक्ति जो इनको ध्यावे,
अब इनको अपना कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।

श्री राधा वर सुघर कन्हैया,
ब्रज जन को नवनीत खिवैया,
देखते ही मन नयन चुरैया,
अपनो सर्वस्व इनको दीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।

आरती बालकृष्ण की कीजे,
अपनो जन्म सफल कर लीजे,
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।

9425358962

Watch & Listen
सुनें और देखें
All Krishna Aartis सभी श्री कृष्ण आरती