Bhajan भजन

हम आये तेरे द्वार भवानी जगदम्बे

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

हम आये तेरे द्वार भवानी जगदम्बे,
हम आये तेरे द्वार दया कर जगदम्बे.....

हाथ मे चंदन फूलो की थाली,
और चंपा के हार, दया कर जगदम्बे,
हम आये तेरे द्वार दया कर जगदम्बे.....

लाल चुनरिया लाये अम्बे,
सुंदर गोटेदार, दया कर जगदम्बे,
हम आये तेरे द्वार दया कर जगदम्बे.....

नारियल और सुपारी लाये
भेंट करो स्वीकार, दया कर जगदम्बे,
हम आये तेरे द्वार दया कर जगदम्बे.....

‘राजेन्द्र’ लोंग इलायची लाये,
पान जायकेदार, दया कर जगदम्बे,
हम आये तेरे द्वार दया कर जगदम्बे.....

गीतकार/गायक-राजेन्द्र प्रसाद सोनी

Watch & Listen सुनें और देखें