Bhajan भजन

लाल ध्वजा बजरंगी की बाई हाथ में उठाली

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

टोली भगता की देखो रे सालासर चाली
लाल ध्वजा बजरंगी की बाई हाथ में उठाली

जाके बजरंग बाला के अरदास लगावे गे,
अरे सवा मणि का बजरंगी के रोट लगावा गे,
मूह माँगा वर पावा गे न आवा गे खाली,
लाल ध्वजा बजरंगी की बाई हाथ में उठाली

कष्ट नष्ट हो जाते जिनके दर से जाने से
मनो कामना पूरन हॉवे ज्योत जगाने से,
भगतो का मन मोहे सिंधुर की लाली,
लाल ध्वजा बजरंगी की बाई हाथ में उठाली

चैनसभी पूनम का मेला लागे से भारी
दूर दूर से दर्शन करने आ गए नर नारी,
राज पाल और लखा की कोई बात नहीं टाली,
लाल ध्वजा बजरंगी की बाई हाथ में उठाली

Watch & Listen सुनें और देखें