Bhajan भजन

लगन लागि तोसे मोरी मैया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

लगन लागि तोसे मोरी मैया
मिलन की लगन तोसे लागि माँ

आओ आओ आंबे माँ
आओ आओ जगदम्बे माँ
दर्शन दे दो तुम्हारे द्वार खड़ी रे

लगन लागि तोसे मोरी मैया
मिलन की लगन तोसे लागि माँ

ना मांगती हु तुमसे तो भंडार भवानी
ना चाहती हु कोई धन अपार भवानी
जीवन के सभी कष्ट भूल जाउंगी अम्बे
थोड़ा सा जो मिल जाये तेरा प्यार भवानी

आओ आओ आंबे माँ
आओ आओ जगदम्बे माँ
दर्शन दे दो तुम्हारे द्वार खड़ी रे

लगन लागि तोसे मोरी मैया
मिलन की लगन तोसे लागि माँ

जो द्वार तेरे आया वो खुश हाल हो गया
भक्ति जिसे मिली वो मालामाल हो गया
जन्मो जनम के पाप से मिलती उसे मुक्ति
दर्शन जिसे मिला है वो निहाल हो गया

आओ आओ आंबे माँ
आओ आओ जगदम्बे माँ
दर्शन दे दो तुम्हारे द्वार खड़ी रे

लगन लागि तोसे मोरी मैया
मिलन की लगन तोसे लागि माँ

सारे जगत में माता तेरी शान बड़ी है
नाम बड़ा तेरा तेरी आन बड़ी है
जिसके लिए तो देवता तरसे है निरंजन
हे माँ ममता की पहचान बड़ी है

आओ आओ आंबे माँ
आओ आओ जगदम्बे माँ
दर्शन दे दो तुम्हारे द्वार खड़ी रे

Watch & Listen सुनें और देखें