Bhajan भजन

मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

गंगा भी बोले मैया यमुना भी बोले मैया ,
सरयू की धार से आवाज आई जय माता दी
मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

धरती भी बोले मैया अम्बर भी बोले मैया,
झुंझुनू के कण कण से आवाज आई जय मैया की,
मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

ब्रह्मा भी बोले मैया विष्णु भी बोले मैया
शंकर के डमरू से आवाज आई जय मैया की
मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

सूरज भी बोले मैया चंदा भी बोले मैया,
तारो के मंडल से आवाज आई जय मैया की,
मैया को नाम अनमोल बोलो जय माता दी

Watch & Listen सुनें और देखें