Bhajan भजन

महादेवी का ये दरबार दीवाना जग को करे

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

महादेवी का ये दरबार , दीवाना जग को करे
आदि शक्ति का मां अवतार
दीवाना जग को करे

कभी सती कभी पार्वती हो, त्रेता युग की सीता तुम्ही हो
तेरी शक्ति का तेज अपार
दीवाना जग को करे

कई दानव कई असुर संघारे, जिनसे देवता युद्ध में हारे
दुर्गे मैया की जय जयकार
दीवाना जग को करे

माँ को भजलो लकी निरंजन, नौ दिन करलो पूजन वंदन
नवरात्री का ये त्यौहार
दीवाना जग को करे

गायक - उदय लकी सोनी ( 9131843199 )
गीतकार - निरंजन सेन्

Watch & Listen सुनें और देखें