Bhajan भजन

मन्ने याद मईया जी तेरी आ रही

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

ओ मन्ने याद मईया जी तेरी आ रही,
मन्ने भूख लगे ना प्यास,
आजा आजा मईया जी।।

निंदिया ना आवे जब रात भर,
मुझे तेरे मिलन की आस,
आजा आजा मईया जी।।

मेरे रोम रोम में तुम बसी,
तेरा नाम ले मेरा हर सांस,
आजा आजा मईया जी।।

मुझ तुम पे भरोसा आओगी,
कही टूट ना जाए विश्वास,
आजा आजा मईया जी।।

तुम ना आयी तो जग हसे,
प्रेमी की रख लो लाज,
आजा आजा मईया जी।।

ओ मन्ने याद मईया जी तेरी आ रही,
मन्ने भूख लगे ना प्यास,
आजा आजा मईया जी।।

Watch & Listen सुनें और देखें