Bhajan भजन

बेसहारा हूं देदो सहारा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

बेसहारा हूं देदो सहारा, बस इतनी दया मांगते है,
तेरे चरणों में हां, रहकर गुनाहों की हे दाता क्षमा मांगते है,
बेसहारा हूं देदो.....

माता गौरा के तुम हो दुल्हारे,
भोले शंकर की आंखों के तारे,
इसलिए बुद्धि दाता तुम्ही से, हम तुम्हारा पता मांगते है,
तेरे चरणों में रहकर...

रिद्धि सिद्धि के दाता तुम्ही हो,
विघ्न नाशक विधाता तुम्ही हो,
इसलिए देवता और ऋषिगण, चरणों में जगहा मांगते है,
तेरे चरणों रहकर....

बिन तुम्हारे न होता यहां पर,
काम कुछ भी हो पूरा कभी भी,
इसलिए विघ्न हर्ता तुम्ही को, हम बुलाना यहां मांगते है,
तेरे चरणों में रहकर....

प्यारा मूषक है वाहन तुम्हारा,
भोग मोदक का रुचिकर है धारा,
इसलिए ऐसी मोहक छबि का, हम दर्शन सदा मांगते है,
तेरे चरणों में रहकर....